चन्दौली,इलिया। थाना क्षेत्र के पतेरी मोड़ हटवा से मंगलवार को 45 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब मात्रा 200मिली के साथ जितेन्द्र पुत्र स्व0 राम आसरे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुर थाना चाँद जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। अवैध तरीके से बेचने हेतु बिहार राज्य ले जाया जा रहा था।
इलिया प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र सरोज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शराब/गोतस्करों के विरूद्ध लगातर चेकिंग अभियान चलाकर धर पकड़ जारी है जिसके क्रम में उपरोक्त की गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र सरोज, उ0नि0 संजय तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा इलिया,उ0नि0 भोला सिंह,हे0का0 दिनेश कुमार थाना इलिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ