लोकसभा चुनाव परिणाम से भी भाजपा ने नहीं लिया सबक
बुल्डोजर का विध्वंस नहीं रुका तो भाजपा का विध्वंस खुद जनता कर देगी
लखनऊ, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भी भाजपा ने सबक नहीं लिया और बुल्डोजर राज जारी किया है जिसका भाकपा माले ने कड़ी निंदा की है। ताजा मामला लखनऊ के अकबर नगर का है जहां कुकरैल नदी पर रिवर फ्रंट और सौंदर्यीकरण के नाम पर 110 घरों को बुलडोज किया गया है।
पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि भाजपा को खासकर उत्तर प्रदेश में शिकस्त मिलने के बाद सबक लेना चाहिए। जिसके कारण केन्द्र में सरकार बनाने में बहुमत से दूर रहना पड़ा और इस शिकस्त में मोदी सरकार ही नहीं बल्कि योगी सरकार की नीतियां भी कारक रही।किसी अन्य प्रदेश के मुकाबले उत्तर प्रदेश की जनता ने ही भाजपा को ज्यादा रोका। इसके बाद भी प्रदेश में बुल्डोजर राज बेरोकटोक जारी है।
योगी सरकार में बुल्डोजर प्रमुख रहा है और सरकार उसे अपनी पहचान (बाबा का बुल्डोजर) के तौर पर अपनाया। लेकिन जनादेश 2024 के आने के बाद भी योगी सरकार का बुल्डोजर नही रूका। लगता है भाजपा अयोध्या(फैजाबाद) सहित पूरे लोकसभा चुनाव परिणाम से सबक नहीं लिया और उसके सन्देश को ग्रहण नहीं किया।
जो दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ है। अब बुल्डोजर का विध्वंस नहीं रुका तो भाजपा का विध्वंस खुद जनता कर देगी।
0 टिप्पणियाँ