केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF),PAC और जिला पुलिस ने सम्भाला निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतगणना का कमान
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की राजनैतिक विवादों को जन्म देती पोस्ट पर होगी कठोर कानूनी कार्यवाही
चन्दौली। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को नवीनमडी में मतों की गणना होगी। मतगणना को त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF,PAC व जिला के पुलिस बल के जवान को इस कार्य में लगाया है। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खुलेगा और आठ बजे मतगणना शुरू होगी।चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम एक ही स्थान पर बनाने के बाद पुलिस सुरक्षा मजबूत होगी। स्ट्रांग रूम के अलावा इसके बाहर भी सुरक्षा तीन लेयर में होगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा, प्रत्याशियों के एजेंट ही काउंटिंग टेबल तक पहुंच सकेंगे।
ड्रोन कैमरे/वीडियो ग्राफी के माध्यम से होगी मतगणना स्थल व संवेदनशील स्थानों की निगरानी
मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और चिह्नित स्थान पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। इसके लिये करीब दस ड्रोन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी, फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग उनकी निजता को ध्यान में रखते हुये महिला पुलिसकर्मी करेंगी. मतगणना स्थल के आस पास जाम न लगे इसके भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इमरजेंसी से निपटने के लिए अग्निशमन, एंबुलेंस, चिकित्सा दल और अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गई है।
मतगणना निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराना ही पुलिस की जिम्मेदारी
नवीनमंडी मतगणना केंद्र पर व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने को लेकर केंद्र के अंदर CAPF के पदाधिकारियों व जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं मतगणना केंद्र के बाहर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ताकि किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो। साथ ही विजयी प्रत्याशियों को भी पुलिस की व्यापक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
किसी भी असामाजिक तत्वो, अपराध और अपराधी के नेटवर्क पर लगातार निगरानी बनाये हुए है। जनपद में किसी भी कारण से तनाव की स्थिती होने पर समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ