सकलडीहा कस्बा के इजहार कमालपुर में पिता के साथ टै्रक्टर बनाने का करता था काम
धीना क्षेत्र के डिग्धी और डैना गांव में टै्रक्टर बनाकर लौट रहा था इजहार
चन्दौली,सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा निवासी 26 वर्षीय टै्रक्टर मिस्त्री इजहार की धीना क्षेत्र के तपस्या मोड़ पर गुरूवार को दोपहर में अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। देर शाम को शव को सकलडीहा कस्बा के कब्रिस्तान में दफन किया गया।
सकलडीहा कस्बा के मुहर्रम अली के तीन पुत्र रहमत, रहमान और इजहार है। तीनो बेटा अपने पिता के साथ कमालपुर में परिवार के साथ रहकर टै्रक्टर बनाने का काम करते है। 26 वर्षीय इजहार एक वर्ष पूर्व मुगलसराय के इस्लामपुर में तमन्ना से निकाह हुआ था। गुरूवार को दोपहर में इजहार धीना क्षेत्र के डैना और डिग्धी में टै्रक्टर बनाने के लिये गया हुआ था।
लौटते समय तपस्या मोड़ पर अज्ञात वाहन के टक्क्कर से टै्रक्टर मिस्त्री की मौत होगयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ शव को पीएम के लिये भेज दिया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी तमन्ना सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देर शाम साढ़े पांच बजे कस्बा स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुटी रही।
0 टिप्पणियाँ