पकड़े गए लोगो को समान सहित छुड़ाने हेतु सफेदपोश हुए सक्रिय,
पुलिस सही जबाब देने व कार्यवाही करने की बजाय लीपापोती में मशगूल,
जबकि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चन्दौली को भी जरिये टेलीफोन कर चुके हैं सूचित
चन्दौली-धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी गांव में ग्रामीणों ने रोकी पशू तस्करों की गाड़ी,एक ठमरा गाय सहित दो ब्यक्तियों को भी ग्रामीणों ने बैठाया,ग्रामीणों का कहना है कि बैठाए गए लोग पशुतस्करी में लिप्त है तथा इनको नगवा पुलिस चौकी प्रभारी का संरक्षण प्राप्त है।
लोगो ने बताया कि जहां बैठाए गए लोग कोई स्पष्ट जबाब नहीं दे पा रहे है वही चौकी इंचार्ज ग्रामीणों को गाड़ी न छोड़ने पर मुकदमा करने की धमकी दे रहे है।
ग्रामीणों के अनुसार पशु लदी एक गाड़ी को चालक लेकर भागने में सफल रहा,जबकि चौकी इंचार्ज रमेश यादव का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर है, स्थिति को स्पष्ट कर लिया जाएगा,प्रथम द्रष्टया पकड़ी गई गाय गौकशी की नही लग रही।
0 टिप्पणियाँ