Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसपी ने पुलिस आरक्षी और ट्रैक्टर चालक के बीच मारपीट गाली गलौज के वीडियो का लिया संज्ञान,बैठाई जॉच

चन्दौली। डॉ.अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने सदर कोतवाली अन्तर्गत एक आरक्षी और होमगार्ड की ट्रैक्टर चालक से हाथा पाई का वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर का आधिकारिक वक्तव्य

दरअसल, दिनांक 21.06.2024 को व्हाटसएप्प ग्रुप के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुआ है जिसमे थाना कोतवाली चन्दौली पर नियुक्त आरक्षी व होमगार्ड द्वारा किसी ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज व हाथा-पाई करते हुए दिखाई दे रहे है विडियो को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर को जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ