चन्दौली में ईंट भट्ठा सीज: नहीं जमा था रॉयल्टी व प्रदूषण शुल्क, ईंटो को कराया ध्वस्त

चंदौली,
सकलडीहा।तहसील क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित संचालित ईट भट्ठे को मानक विहीन पाए जाने पर एसडीएम ने सोमवार को सीज कर दिया। वहीं मौजूद कच्चे व पक्के ईटों को जेसीबी से ध्वस्त कराते हुए भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की गई।

फोटो : चकिया बिहारी मिश्र स्थित भट्ठे पर ईंटो को ध्वस्त कराते हुए एसडीएम अनुपम मिश्र 

दर असल,पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मानकों को पूरा करने के बाद ही भट्ठे के संचालन का परमिशन दिया जाता है वहीं कई ईट भट्ठे मानक न पूरा होने की स्थिति में बंद हो गए। तहसील क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र स्थित ईट भट्टे द्वारा रॉयल्टी व प्रदूषण के मानक को पूरा न करने पर एसडीएम द्वारा ईट भट्ठे को सीज कर कार्रवाई की गई। साथ ही मौजूद लगभग चालीस हजार ईटों को भी जेसीबी और ट्रैक्टर से ध्वस्त कराया गया।
जिससे मानक विहीन ईट भट्ठा संचालकों में खलबली मच गई।

 पूर्व में तैनात प्रेम प्रकाश मीणा के तर्ज पर आम जनमानस के हितों को लेकर तथा अवैध कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाले एसडीएम अनुपम मिश्रा की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोग इन्हें बुलडोजर वाले अधिकारी के नाम से जानने लगे हैं।

इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मानक विहिन ईट भट्ठे पर जुर्माना सहित विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही इस तरह के मानक विहीन ईट भट्ठों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा