चन्दौली,चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरगावा बैरियर के पास से एक सफेद पिक अप टाटा सं.- UP61BT6783 से 02 गोवंश की बरामदगी किया गया। वहीं पिक अप में सवार अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर अंकित कुमार पुत्र रामजी राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भिखारी पुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
बलुआ थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दिनांक 15.06.2024 को मारूफपुर बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा पिकअप से दो व्यक्ति गोवंश को लादकर सैदपुर गंगा पुल से आ रहे है जो धानापुर होते हुए बिहार राज्य जाएंगे। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सैदपुर पुल से कुछ पहले तिरगांवा बैरियर के पास घेराबंदी करके सामने से आ रहे वाहन रोकने का प्रयास किया गया इसी दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति फरार हो गया तथा दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद पिकप से दो जिंदा गोवंश बरामद किया गया। जिसके कब्जे से लोहे का चापड़, मोबाइल व 600 रू बरामद हुआ।
पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै तथा मेरे सहयोगी सुजीत गौड़ पुत्र रामलाल निवासी ग्राम चांडीपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, जनपद गाजीपुर से घुम-घुमकर गाँवो से गोवंशो को खरीदकर एकत्र कर अपने वाहन पर लादकर बिहार राज्य में ले जाकर वध हेतु अच्छे दामों पर बेचते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी आमदनी होती है। जिसके पैसों से अपना विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करतें हैं.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र,उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी मारूफपुर,
हे0का0 नंदगोपाल उपाध्याय, का0 प्रवीण कुमार सिंह व का0 प्रदीप मौर्या थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ