Hot Posts

6/recent/ticker-posts

करंट की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत

चन्दौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओनावल गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वृद्ध घर के सामने ट्रैक्टर से गिरी मिट्टी को पाटकर कर बराबर कर रहा था। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

फोटो: घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

ओनावल गांव निवासी 65 वर्षीय रघुवीर राम सुबह करीब 9:30 बजे घर के सामने ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने के लिए चालक ने हाइड्रोलिक ट्राली को उठाया। इसी दौरान ट्राली की ऊँचाई होने की वजह से उन्हीं के घर बिजली के लिए गई केबिल की तार टूट गई। 

फोटो: घटना के बाद मौके पर जुटी भीड और पुलिस प्रशासन 

रघुवीर गिरी हुई मिट्टी को पाटने के चक्कर मे टूटी केबल के सम्पर्क में आ गए। जिससे मौके पर ही अचेत होकर गिर गए। परिजन आनन फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र आलोक सहित परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ