नीट की परीक्षा में शिखा किरन ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफतला का लहराया परचम

चन्दौली। सकलडीहा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शशीकांत की बेटी शिखा किरन ने नीट की परीक्षा मे 720 में 649 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। शिखा किरन चंदौली के वार्ड नंबर एक शंकर मोड़ की निवासिनी है। गुरूवार को ग्राम पंचायत अधिकारी के बेटी के सफलता पर ब्लॉक के अधिकारी सहित ग्राम विकास अधिकारियों ने सफलता पर बधाई दिया है।

फोटो: शिखा किरन की फाइल फोटो

ग्राम पंचायत अधिकारी शशीकांत की दो बेटी शिखा किरन और श्यामली है। शिखा किरन की प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर से हुई है। हाईस्कूल और इंटर दिल्ली से किया है। नीट की तैयारी पूर्ण से किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनपीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। जिसमें शिखा किरन ने 720 में 649 अंक हासिल कर पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है।

 पिता शशीकांत माता रेखा छोटी बहन श्यामली और बड़े पिता एडवोकेट शंभू नाथ व शमशेर दादा शिव प्रसाद ने प्रंसशा जाहिर करते हुए बधाई दिया। वही बीडीओ के.के. सिंह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सचिव गणेश यादव, अरविंद गौतम, संजय यादव, प्रिया मौर्या, संदीप, महेन्द्र यादव, पवन दूबे, मनोज सिंह आदि ने बेटी की सफलता पर खुशी जताया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा