Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसडीएम ने ग्राम सभा की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, लगवाया बोर्ड

चन्दौली,
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी ग्राम सभा में स्थित महिला महाविद्यालय के प्रवन्धक द्वारा गांव सभा की 1बीघा 15 बिस्सा जमीन पर अपना अबैध अतिक्रमण कर महिला विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। जबकि गांव सभा की दिन प्रतिदिन बढ़ती आवादी के कारण कस्बा में शौचालय, मूत्रालय, कूड़ाघर, प्राथमिक पाठशाला, आगनबाड़ी केन्द्र, बन विभाग कार्यालय, अन्नपूर्णा भवन, बस स्टैण्ड इत्यादि हेतु गांव सभा में जमीन की अत्यन्त आवश्यकता थी।

फोटो: खंडवारी ग्राम सभा के सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर बोर्ड लगवाते एसडीएम अनुपम मिश्र 

उपजिलाधिकरी अनुपम मिश्र को ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देकर जॉच कराने की मांग किया था जिसपर संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों के समक्ष खुली कोर्ट चलाकर उक्त भूमी को खाली करवाते हुए उसपर बोर्ड लगवा कर उसे प्रतिबन्धित कर दिया। जिससे असहाय, लाचार, भूमिहीन गरीबों सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है। वही विद्यालय प्रवन्धन में खलबली मच गयी। 

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सच्चिनन्द सिंह, आशुतोष सिह, गणेश सिंह, प्यारे लाल चौहान, विजेन्द्र चौहान, उमा चौहान, कूमा चौहान सहित ज्यादा संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ