बिहार राज्य में अधिक दाम पर बेचने ले जा रही थी शराब
चन्दौली। सदर थाना क्षेत्र के लीलापुर रेलवे क्रासिंग से करीब 100 मीटर पूरब दिशा में सर्विस लेन पर खड़ी तीन महिला के पास से पांच झोले में 580 पाउच देशी शराब टेट्रा पैक प्रत्येक 200 एमएल 116 ली0 व 88 पाउच टेट्रा पैक अग्रेजी शराब 8 पीएम प्रत्येक 180 एमएल कुल 15.84 ली0 कुल 131.84 ली0 बरामद किया गया। जिसके आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0स0 138/2024 घारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अनिता देवी, पवित्री देवी व संगीता देवी
चौकी प्रभारी नवीन मंडी रावेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लीलापुर रेलवे क्रासिंग से करीब 100 मीटर पूरब दिशा में सर्विस लेन पर तीन महिला खड़ी होकर आटो का इन्तजार कर रही है उनके पास कुछ संदिग्ध वस्तु प्रतीत हो रही है।इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुच कर महिला कर्मचारीगण द्वारा तीनो महिलाओ की जामा की गई एवं बैग खुलवाकर चेक किया गया तो चार बैग में देशी शराब ब्लू लाईम देशी शराब मसाला व एक बैग में अंग्रेजी शराब 8PM टेट्रा पैक भारी मात्रा में बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तागण की पहचान निम्न नाम पते से हुई
1. अनीता देवी पत्नी बाबूलाल चौधरी निवासी ग्राम बारा पत्तल डेहरी आन सोन थाना डेहरी जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष के दो बैग से देशी शराब ब्लू लाईम देशी शराब मसाला क्रमशः बैग से 166 पाउच व दूसरे बैग में 176 पाउच बरामद हुई ।
2. पवित्री देवी पत्नी बिरेन्द्र कुमार चौधरी निवासी ग्राम बसावन पथ वार्ड नं0 10 डालमियानगर डेहरी थाना डेहरी जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 35 वर्ष के एक बैग में अंग्रेजी शराब 8PM टेट्रा के कुल 88 पाउच बरामद हुई ।
3. संगीता देवी पत्नी दिलीप पासवान नि० वार्ड नं0 19 मणिनगर थाना डेहरी जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 32 वर्ष के दो बैग से क्रमशः पहले बैग में 100 पाउच व दूसरे बैग में 160 पाउच की देशी शराब ब्लू लाईम देशी शराब मसाला बरामद हुई ।
पुलिस पूछताछ में तीनों महिलाओं ने अंग्रेजी व देशी शराब रखने के सम्बन्ध में बताया कि बिहार में शराब बन्दी है हम लोग उत्तर प्रदेश की सीमा में ट्रेन से आते है व मुगलसराय से शराब खरीदकर उसे बैग में पैक कर टैम्पो बदल कर बिहार ले जाते है अपने घर से बेचने का काम करते है इसके बदले में हम लोगो को अच्छा मुनाफा होता है मुनाफे के पैसो का हम लोग अपने खान खर्चे में उपभोग करते है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रावेन्द्र सिह, हे0 का० सुनील सिह, म०हो० मन्जू, म०हो० सीतारानी थाना चंदौली जनपद चंदौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ