Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुनिया भर में मनाई गई बकरीद,दी गई जानवरों की कुर्बानी

मस्जिदों में नमाज अदा के बाद दी गई जानवरो की कुर्बानी 

छोटे बड़े सभी एक दूसरे के गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकबाद 

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद: सोमवार, 17 जून 2024 को दुनिया भर मे बकरीद का पर्व मनाया गया। बकरीद के खास मौके पर बच्चों से लेकर बड़े तक एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। वहीं इस्लाम धर्म के अनुसार नमाज पढ़ने के साथ साथ अल्लाह की रजा के लिए जानवरों की कुर्बानी भी दी गई है। इस मौके पर दुनिया भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

यह त्योहार मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है. ईद के बाद बकरीद इस्लाम का दूसरा महत्वपूर्ण त्योहार है, दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय पैगम्बर इब्राहिम की बलिदान देने की इच्छा का सम्मान करते हुए बकरीद का त्यौहार बकरा/भेड़/भैंस/ऊंट की बलि देकर बकरीद मनाया।


आज के दिन सुबह बकरे की कुर्बानी दी गई। इस पर्व पर लोग नहाने के बाद नए नए कपड़े पहने, घर पर तरह-तरह के पकवान बनाए गए, मस्जिद में नमाज अदा की गई है, घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना रहा और सभी एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दिए .

बकरीद प्रेम, सौहार्द और भाईचारा को बढ़ाने का खास मौका होता है. इस दिन लोग अपनों को बधाई देते हैं गले मिलते हैं और उनके खुशियों को दोगुना करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ