Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में स्व.चंद्रशेखर सिंह की मनाई गई 17वीं पुण्यतिथि

चंदौली, धानापुर । कस्बा के शहीद स्मारक पार्क में सोमवार को पूर्वाह्न् 11:30 बजे समाजवादी चिंतक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर आजाद की 17वीं पुण्यतिथि बड़ी ही सादगी और मार्मिक भाव से मनाई गई। 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजय सिंह एवं मुख्य वक्ता चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा अगस्त क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चंद्रशेखर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

फोटो : धानापुर शहीद पार्क में जनसभा को सम्बोधित करते मुख्य हुए अतिथि संजय सिंह 

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह गरीबों मजदूरों और नौजवानो के आवाज थे, और आज हमारे देश के प्रधानमंत्री जहां जाते हैं वहीं से उनका रिश्ता निकल जाता है। मणिपुर जल रहा था तो मैंने मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही तो मुझे बर्खास्त कर दिया गया। मुझे जिंदगी भर जेल में रखेंगे तब भी उनकी नफरत की राजनीति पर आवाज उठाता रहूंगा। भाजपा के लोगों का चार सौ पार का नारा था और आरक्षण तथा संविधान को खत्म करने की उनकी योजना थी।लेकिन जनता उनकी योजना को भांप गई और उन्हें स्पष्ट बहुमत तक नही पहुंचने दिया।

चंदौली सांसद बिरेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली की जनता ने ये संदेश देने का काम किया है कि धन बल की राजनीति यहां नही चलेगी।उन्होंने कहा कि अस्सी करोड़ लोगो को राशन देकर विकास की बात करते हैं,बेरोजगारों के लिए रोजगार की बात नही करते। 24 का जनादेश जो जनता ने दिया है वो खंडित जनादेश है किसी को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। 

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र पटेल, शिवकुमार सिंह, पूर्व लोकसभा सदस्य अरविंद सिंह, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, रोहित सिंह, शाह आलम खान, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, सभासद आरती प्रधान, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, नासिर खान , सपा विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, रेहान खान, राजीव यादव, इम्तियाज अहमद, सीराजुद्दीन भुट्टो आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राधेश्याम सिंह एवं संचालन रामधनी यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ