Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर हाल में किसानों के टेल तक पानी पहुंचे : सुशील सिंह

सभी पंप कैनालो को पूरी क्षमता से चलाने का दिया निर्देश 

चंदौली,धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को नगवा, वीरासराय व गुरैनी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया।मौके पर सभी पंप कैनालो को पूरी क्षमता से चलाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। चेताया कि पानी चलाने में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

फोटो : गुरैनी पंप कैनाल का निरीक्षण करते विधायक सुशील सिंह 

उन्होंने कहा इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है।किसानों को खेती के लिए खेत में पानी की अतिआवश्यकता है।बावजूद सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को टेल तक पानी नही पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग नगवा, वीरासराय व गुरैनी पंप कैनाल का निरीक्षण कर पूरी क्षमता के साथ पंप कैनाल चलाकर किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।

वही किसानों को आश्वासन दिया की रोस्टर के हिसाब से टेल तक पानी पहुंचाने का काम होगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा।किसानों की समस्या को हर मायने में दूर करने का काम किया जायेगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता लघुडाल बृजेश कुमार, सहायक अभियंता रत्नेश सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव ,किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, सिराज यादव, राजेंद्र दुबे, शशिकांत द्रिवेदी, राजेश सिंह, गोपाल सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ