Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली यातायात पुलिस ने 333 वाहनों का किया चालान, छः लाख का अधिरोपित किया जुर्माना

चंदौली। जिले में यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने वाले के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई में 333 वाहनों का चालान करते हुए 6,07,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। 

यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड़ पर लोगो को जागरुक किया गया। 

साथ ही साथ आमजन को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,अवयस्क को वाहन न चलाने देने, चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने की हिदायत दी गई है।

इस सम्बंध में सीओ रघुराज ने बताया कि यातायात नियमों के उलंघन की जवाबी कार्रवाई में कुल 333 वाहनों का चालान किया गया है साथ ही 6,07,000 रूपये का
जुर्माना कारित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ