किसानों मजदूरों पर हो रहे जुर्म अत्याचार सहित अन्य मुद्दों पर किया चर्चा
चन्दौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे से मिलकर स्मृति चिन्ह भेंटकर बधाई दिया। साथ ही किसानों पर हो रहे जुर्म अत्याचार पर चर्चा किया। वहीं एसपी ने किसानों और समाज के दबे कुचले लोगों के साथ हमेशा न्याय और इंसाफ का भरोसा दिया।
एसपी चन्दौली ने कहा कि जिले भर में किसानों मजदूरों के साथ कहीं भी कोई समस्या होती है जो मेरे संज्ञान में न हो तो वह व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत जरूर कराएं।
आपको बताते चले की किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहते हैं। किसानों से संबंधित छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचने तक उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए लगातार अग्रसर रहा करते हैं। चाहे वह प्रशासनिक स्तर का मामला हो या राजनीतिक स्तर का। किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी हमेशा उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते हुए मामलों का निस्तारण कराते रहते हैं
इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान,मण्डल वाराणसी सलाहकार पिंटू पाल और अखिलेश यादव मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ