बेवजह घूमने वाले शोहदों को दी चतावनी
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य
लांग्हे के निर्देशन में जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षार्थ प्रतिदिन मंदिर,भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। कभी भी जरुरत पड़े तो उक्त नंबर पर बेझिझक कॉल करना चहिए।महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
साथ ही सभी बालिकाओं/महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा एवम् सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जाता है। वहीं आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने तथा शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी।
0 टिप्पणियाँ