चंदौली,
धानापुर। थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में बृहस्पतिवार को झाड़ फूंक के बहाने तीन महिलाएं विश्वजीत सिंह के घर से लाखों के गहने लेकर फरार हो गईं। भुक्त भोगी ने थाने में तहरीर दी है।
मिली जानकारी अनुसार तीन महिलाएं बृहस्पतिवार को दोपहर में विश्वजीत सिंह के घर पहुंचीं। उन्होंने घर की महिलाओं को बताया कि टोटके और भूत-प्रेत की वजह से राइस मिल समेत अन्य व्यवसाय नहीं चल रहे। इस समस्या को दूर करने के लिए सोने के जेवरात देने होंगे।
भुक्तभोगी विश्वजीत ने बताया कि महिलाओं के बहकावे में आकर मेरी मां कुसुम सिंह और चाची उषा सिंह ने सोने के गहने और दो हजार रुपए उन महिलाओं को दे दिया। इसके बाद तीनों महिलाएं गहने ले कर भाग गईं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ