Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फिल्मी स्टाइल में दो बदमाशों को घेरेबंदी कर पकड़ी पुलिस, गोली से लैस मिली दोनाली बंदूक व अवैध पिस्टल

धानापुर व सकलडीहा थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अवैध पिस्टल व 04 जिन्दा नाजायज कारतूस व 01 डीबीबीएल गन 12 बोर व 02 कारतूस 12 बोर व एक वाहन स्कार्पियों के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली,धानापुर। स्थानीय पुलिस ने धरहरा के पास से बुधवार की शाम को मुहर्रम के दौरान ब्लैक कलर स्कॉर्पियो सवार भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में घेरेबंदी कर दो को पकडी है। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से गोली से लैश दोनाली बंदूक बरामद हुई है। दोनों बदमाश धानापुर थाना क्षेत्र के अलग- अलग गांव के रहने वाले हैं।

फोटो: धानापुर थाने पर पुलिस टीम के साथ 
राजकुमार यादव उर्फ मुट्टून यादव व अरविन्द यादव

थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार के दिन मुहर्रम पर्व को लेकर धानापुर पुलिस क्षेत्र में मुस्तैद थी कि उसी समय उ0नि0 रमेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आ रहे हैं,सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही पहुंची तो आ रही सफेद स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया।

परन्तु स्कार्पियों को रोकने के बजाय ग्राम बूढ़ेपुर गांव की तरफ से भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र में प्रवेश कर नहर मार्ग से धरहरा की तरफ जाने लगे तो तत्काल थानाध्यक्ष सकलडीहा को सूचित किया गया, स्कार्पियों को थाना धानापुर व थाना सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके रोक लिया गया तथा स्कार्पियों वाहन में बैठे दो व्यक्तियों राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन यादव पुत्र स्व रामकृत यादव 57 वर्ष निवासी ग्राम बम्भनियांव रायपुर थाना स्थानीय व अरविन्द यादव पुत्र स्व0 हरि यादव 42 वर्ष निवासी ग्राम नरौली थाना स्थानीय  को गिरफ्तारी किया गया।

 तलाशी के दौरान 01 नाजायज देशी पिस्टल 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर ,02 डीबीबीएल गन 12 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर 01 स्कार्पियों वाहन को सीज कर दिया गया है।

पुलिस से पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में हम लोग एक अवैध असलहा व कुछ कारतूस लिए थे, जिसके कारण हम पुलिस को देख कर भाग रहे थे। हम लोगो द्वारा अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में फेक दिए है।

अभियुक्त राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन यादव का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 0307/2021 धारा 195ए,323,504,506 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
2. मु.अ.सं. 0024/2019 धारा 147,148,149,302,307,504 भादवि व धारा 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3. मु.अ.सं. 0082/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4. मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली

अभियुक्त अरविन्द यादव का आपराधिक इतिहास 
1. मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह थाना धानापुर,थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना सकलडीहा,उ0नि0 रमेश यादव थाना धानापुर,का0 आशीष कुमार थाना धानापुर, का0 सर्वेश कुमार थाना धानापुर, का0 प्रश्विन थाना सकलडीहा,का0 रणविजय थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ