सात राज्यों के तेरह विधानसभा उपचुनावों में 10 सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत जबकि दो सीट में ही सीमट गई एनडीए की सहयोगी पार्टी
लखनऊ, 13 जुलाई। भाकपा (माले) ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव से शिकस्त मिलने का सिलसिला विधानसभा उपचुनावों में भी दिखाई दिया है। इससे यह साबित हो रहा है कि देश की जनता अब बीजेपी सरकार को नकार रही है।
माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की नफरती राजनीति की हार और इंडिया गठबंधन के दलों की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन के दलों को 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली है।
भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दल को दो सीट, जबकि निर्दलीय को एक सीट मिली है। एनडीए को दो सीटों का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी हार प0 बंगाल में मिली है। कुल मिलाकर यह दिखता है कि इंडिया गठबंधन द्वारा उठाये गए मुद्दों को जनसमर्थन है। भाजपा को सरकार चलाने के तौर-तरीकों को बदलने का लगातार जनादेश मिल रहा है, जिसे समझने की जरुरत है।
0 टिप्पणियाँ