Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में खेत से लौट रहे युवक को गांव के ही बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी में मंगलवार की दोपहर खेत से लौट रहे एक युवक पर बाइक सवार तीन हौसला बुलंद बदमाशों ने तमंचे से फायर झोककर फरार हो गए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और परिजनों की मदद से आनन फानन में घायल को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज जारी है। 



वही घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और कोतवाल गगन राज सिंह सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल इस घटना में गांव के ही तीन युवकों का नाम प्रकाश में आया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

बता दें कि झांसी गांव निवासी वीरेंद्र पाल का 19 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर पाल मंगलवार को गांव के दक्षिण दिशा में खेत से काम करके वापस घर लौट रहा था। इसी बीच नहर के मुख्य माइनर पर बाइक सवार तीन युवकों ने श्यामसुंदर को रोक लिया और किसी बात को लेकर दोनों पक्ष विवाद करने लगे। इसी बीच एक युवक ने श्याम सुंदर को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर कर दिया।

 गोली श्यामसुंदर के पीठ में लगी और गहरा जख्म बना दी जिससे श्यामसुंदर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख खेत में काम कर रहे आसपास के लोग दौड़ पड़े। हालांकि लोगों को मौके पर आते देख हौसला बंद बुलंद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

 आननफानन में लोगों ने घायल श्यामसुंदर पाल को अपने निजी साधन से वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम झांसी गांव के तीन युवकों की तलाश में जुटी हुई है। जिनकी शिनाख्त प्रदुम पासवान, जितेंद्र पासवान, और कन्हैया पासवान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ