चंदौली एसपी द्वारा थानों का लगातार औचक निरीक्षण करने से पुलिस महकमा में हड़कंप सा मचा है।
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे अपने सख्त तेवर और कड़े अंदाज से इस समय सुर्खियों में हैं। जनपद भर के सभी थानों के कारखासों को लाइन हाजिर करने से लेकर चौकी इचार्ज धरौली और सैदूपुर सहित दो आरक्षियों को सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने से लेकर लगातार थानों का देर रात अचानक निरीक्षण करने पहुंच जानें से सुर्खियों में बने हुए हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात टॉर्च लेकर औचक निरीक्षण करने थाना धानापुर व थाना बलुआ पहुंच गए और कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया, वहीं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, संतरी ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने,शौचालय में साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था तथा साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। तत्पश्चात थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन, तथा इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत कुमार सिंह , प्रभारी निरीक्षक बलुआ शैलेष कुमार मिश्रा व पीआरओ (पुलिस अधीक्षक) नि0 विनोद कुमार मिश्रा , व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ