Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली एसपी जब रात्रि में अचानक पहुंचे थाने, पुलिस महकमा में मची खलबली

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने मंगलवार की रात्रि में थाना कन्दवा, धीना व थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण करने जब पहुंचे तब अचानक से एसपी साहब को देख पुलिस महकमा में खलबली मच गई। एसपी ने थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालयों आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

फोटो: थाना कंदवा का निरीक्षण करते एसपी चंदौली 

 वहीं थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया ।

फोटो: थाना धीना का निरीक्षण करते हुए एसपी चंदौली 

इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।

फोटो : कोतवाली सकलडीहा का निरीक्षण करते हुए एसपी चंदौली 

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव , प्रभारी निरीक्षक कन्दवा सलील स्वरूप आदर्श व थाना अध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक नि0 विनोद कुमार मिश्रा , व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ