Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में तीन बाल अपचारी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

चंदौली। धानापुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी करने वाले 03 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किये गये सामान की बरामदगी की गई। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 01.07.2024 को रात्रि 9: 00बजे वह अपने खेत की देखरेख कर रहा था तभी 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मशीन को खोलेने का प्रयास किया जा रहा था शोर मचाने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपना रिन्च स्पाईनर व एक मोटरसाइकिल नं0 UP61AW8402 मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये थे। 

दिनांक 02.07.2024 को कुछ परिजनों द्वारा छोडी गई मोटरसाइकिल को अपना बताकर वादी के पास लेने के लिए आये तो ज्ञात हुआ कि रात्रि में चोरी का प्रयास करने वाले 03 बाल अपचारी थे। जिनको चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/24 धारा 112(2)/317(2) बीएनएस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ