Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रॉवटर्सगंज तहसील प्रशासन के खिलाफ भाकपा माले का विरोध,मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बोले, भाजपा अल्पमत में आ जानें पर सुधरने की बजाय आमजनता पर जबरजस्ती बुल्डोजर चलाकर निकाल रही खुन्नस 

चन्दौली,सकलडीहा। रॉवटर्सगंज तहसील प्रशासन की ओर से भाकपा माले के तीन दशक से संचालित जिला कार्यालय को पुलिस बल के साथ खाली करा दिया गया। यहां तक की उसमें रखा सामान भी उखाड़कर रोड पर फेंक दिया गया। जिसे लेकर भाकपा माले पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। 

फोटो : मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकपा माले पदाधिकारीगण 

सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाकपा माले के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौपा। इस दौरान रॉवटर्सगंज तहसील प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कार्रवाई की मांग किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चार सौ पार का नारा देने वाली सरकार अल्पमत में है। जिसका खुन्नस निकालते हुए आम जनता पर जबरजस्ती बुल्डेाजर की कार्रवाई कर रहा है। आने वाले 2027 में जनता इनको उखाड़ फेकेगी। रॉबर्ट्सगंज जिला जज न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी रॉवटर्सगंज तहसील प्रशासन ने जबरजस्ती पुलिस बल से तीन दशकों से संचालित भाकपा माले का जिला कार्यालय को बंद कर दिया गया । 

यही नही उसमें रखा बोर्ड,झंडा को उखाड़कर रोड पर रख दिया गया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाकपा माले ने तहसील मुख्यालय पर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम से नायब तहसीलदार को पत्रक सौपा। अंत में करजरा में हुई हत्या और बिजली विभाग की मनमानी व तहसील कर्मियों की खामियों को लेकर विरोध जताया। 

इस मौके पर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह, अखिल भारती किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा एपवा जिला उपाध्यक्ष श्यामदेई, हरिशंकर विश्वकर्मा ,मुन्नीलाल, रमेश राय आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ