Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में आर्मी के जवान का इकलौता पुत्र लापता

बुधवार को बाल कटवाने घर से निकला था बरहनी 

चन्दौली,कन्दवा। थाना क्षेत्र के घोसवां गांव निवासी सेना में सूवेदार विंध्याचल सिंह का इकलौता पुत्र बुधवार को बाल कटवाने गया जो अभी तक वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने कन्दवां में प्राथमिकी दर्ज करा दिया।

फोटो : लापता सौरभ सिंह की फाइल फोटो 

आर्मी में सुबेदार के पद पर कार्यरत घोसवां निवासी विंध्याचल का पुत्र सौरभ सिंह 15 वर्ष नौबतपुर स्थित वीपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है । बुधवार को पूर्वांह11 बजे हीरो होण्डा स्पेण्डर प्लस UP 67K 5826 से घर से बरहनी के लिए बाल कटवाने लिए निकला। जब शाम तक घर नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो गए । इसकी सूचना कंदवा थाने दर्ज करा दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ