एसडीएम ने कहा कि व्यक्तित्व की सहजता और निष्ठा दिलाती है पहचान
चंदौली,सकलडीहा। तहसील के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपनिबन्धन कार्यालय में तैनात सब रजिस्टार अजय कुमार श्रीवास्तव को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह और मालाफूल देकर सम्मानित किया। वहीं उनके कार्यकाल का अधिवक्ताओं ने प्रशंसा किया।
बतौर मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके सहजता और निष्ठा पूर्वक जनहित में किये गये कार्य से होती है। रजिस्टार रहते हुए उपनिबंधन अजय कुमार श्रीवास्तव का सबसे बड़ा सराहनीय कार्य यह रहा कि उन्होंने अपने दायित्वों को बेहतर सामंजस बनाकर रखा।
वही तहसील के अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्टार अजय श्रीवास्तव के कार्यकाल में सभी अधिवक्ता से लेकर क्रेता और विक्रेताओं को सहयोग मिलता रहा। अंत में तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं की ओर से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र व मालाफूल से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह यादव,मनोज पाण्डेय, नितिन तिवारी, राजकुमार सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्रा, चन्द्रजीत यादव, रामलखन सिंह, श्रीनिवास सिंह, संजीत यादव, बबलू सिंह,अच्छे लाल सहित अधिवक्ता व सहकर्मी मौजूद रहे।