Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में जिला बदर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छः माह के लिए किया गया था जिला बदर 

समयावधि के बीच ही जिला की सीमा में किया था प्रवेश 

चन्दौली-मुगलसराय थाना क्षेत्र के सतपोखरी निवासी मोती सोनकर पुत्र सोवालाल को जिला बदर किए जाने के तदोपरांत समयावधि के बीच जिले की सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उक्त के विरुद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई।अपर जिला मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा दि0-08/04/2024 को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था।

फोटो: थाना मुगलसराय पर पुलिस टीम के साथ मोती सोनकर 

थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि छः माह के लिए जिला बदर किया गया उक्त अभियुक्त समयावधि के अन्तराल में ही महाबलपुर देशी शराब के ठेके के पास राजू शर्मा के कटरे के सामने मौजूद है, पुलिस टीम जब महाबलपुर देशी शराब के ठेके के पास पहुंची तो अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

मोती सोनकर का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है 

1.मु0अ0सं0 525/18 धारा 41/411/414 भादवि थाना मुगलसराय चन्दौली    
2.मु0अ0सं0 383/21 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली   
3.मु0अ0सं0 208/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली  
4.मु0अ0सं0 267/21 धारा 323/325/504 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
5.मु0अ0सं0 513/18 धारा 380/411 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली  
6.मु0अ0सं0 267/2024 धारा- 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 
 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 मोहम्मद अरशद चौकी प्रभारी दुल्हीपुर, हे0का0 सन्तोष यादव,हे0का0 विजय कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ