सड़क चौड़ीकरण में बेघर हुए बनवासी,भूमि आवंटन नहीं होने पर एक साल से खाते मे पड़ी है पीएम आवास की धनराशि
चन्दौली,सकलडीहा। जहां केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीबों को पीएम व सीएम आवास मुहैया कराने को लेकर कवायद तेज कर रही है। वहीं सकलडीहा विकास खंड के टिमिलपुर के आधा दर्जन से अधिक बनवासियों को भूमि के अभाव में आवास नहीं बन पा रहा है। जबकि आठ बनवासियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त 44 हजार रूपया भेजा जा चुका है। सड़क चौड़ीकरण में बनवासियों के आशियाने टूट गए हैं जिसके बाद बेघर वनवासी अपने दूधमुहे बच्चो और परिवार सहित सड़क पर रहने को मजबूर हैं। बावजूद भी अधिकारी अनजान बने हुए है.
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सरकार की ओर से लगातार गरीबों को आवास मुहैया कराये जाने का कवायद किया जा रहा है। बीते माह 302 लाभार्थियों की आवास योजना के तहत पात्रता की जांच अभियान चलाया गया है। जबकि एक साल से टिमिलपुर के आठ लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत 44 हजार रूपया उनके खाते में भेज दिया गया है.
वनवासियों को भूमि का आवटन नहीं हो पाने और सड़क चौड़ीकरण में बनवासियों का आशियाना टूटने से सड़क के किनारे रहने को मजबूर है। इस बाबत ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि आठ बनवासियों को पीएम आवास योजना के तहत 44 हजार रूपया भेज दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से भूमि का आवंटन नहीं होने के कारण आवास निर्माण अधूरा है.
वही बीडीओ के.के. सिंह ने बताया कि भूमि आवंटन के लिये तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया है। फिरहाल बैंक से पैसा निकालने पर रोक लगा दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ