पूर्व में हुई मारपीट का करने गए थे स्थलीय निरीक्षण
चन्दौली, बबूरी। थाना क्षेत्र के गोरारी गांव मे पूर्व की घटना का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण करने गई पुलिस फोर्स पर उक्त घटना के वांछितो ने ही जमकर लाठी डंडा बरसा दिए। जिससे एक पुलिसकर्मी के पैर फैक्चर हो गया और तीन को साधारण चोटें आई हैं जिनका जिला अस्पताल चन्दौली में प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं तीन अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही जारी है।
थानाध्यक्ष विभुती नरायन राय ने बताया कि थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज मु0अ0स0 80/24 धारा191(2) /191(3)/ 110/115(2) /352 BNS के घटना स्थल का नक्शा नजरी व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम जब ग्राम गोरारी पहुची तो घटना स्थल पर मुकदमा उपरोक्त से से सम्बन्धित अभियुक्त यशवन्त चौहान व अभियुक्त के अन्य 4-5 परिवारिक सदस्य भी आ गये तथा मुकदमा के सम्बन्ध में अनावश्यक टीका टिप्पणी करने लगे।
जिसपर पुलिस टीम ने उपरोक्त सभी को बहुत समझाने का प्रयास किया। लेकिन उपरोक्त सभी ने पुलिस टीम पर लाठी डंडा से जमकर वार कर दिया. जिसमें एक पुलिसकर्मी के पैर में फैक्चर हो गया वहीं तीन चोटिल हुए हैं।
सभी घायलों का जिला अस्पताल चंदौली में ईलाज जारी है और पकड़ी गई तीनों अभियुक्ता श्यामलावती देवी पत्नी यशवन्त चौहान ,रंजना उर्फ तुलसा पुत्री यशवन्त चौहान ,संजना उर्फ खुशबू पुत्री यशवन्त चौहान नि0 गण ग्राम गोरारी थाना स्थानीय को अशोक नहर पुलिया से मंगलवार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में नि0 विभुती नरायन राय ,उ0नि0 मु0 असलम शाह, म0का0 नन्दिनी तिवारी ,म0का0 सौम्या शुक्ला थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ