Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा सीएचसी पर आपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध

आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को दिलायी गई नि:शुल्क सुविधा


चंदौली,सकलडीहा। सकलडीहा सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं को आपरेशन से  प्रसव और ब्लड की सुविधा मिलेगी. सीएचसी प्रशासन की इस पहल से गरीब परिवार को 15से 30 हजार रुपए की बचत मिलेगी। वहीं शुक्रवार को बलारपुर की प्रसव पीड़िता सोनी देवी का वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा.अंजू यादव की ओर से सकुशल प्रसव कराया गया।

फोटो: सीएचसी पर आपरेशन से सकुशल प्रसव के बाद जानकारी लेते वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव

सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने बताया कि अब प्रसव पीड़ित गरीब परिवार की महिलाओं को प्रसव के दौरान आपरेशन की सुविधा के लिये निजी हास्पीटलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सीएचसी की ओर से ऑन कॉलिंग प्रसव की सुविधा के तहत बलारपुर गांव की प्रसव पीड़ित महिला का तीसरा प्रसव सकुशल नि:शुल्क कराया गया। पहला प्रसव निजी हास्पीटल में कराने के दौरान बच्चें की मौत हो गयी थी। दूसरे बच्चे के दौरान दस से बीस हजार रूपया खर्च हुआ था। तीसरी बार सकुशल प्रसव होने से परिजनों ने चिकित्सकों को बधाई दिया।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से सीएचसी पर आपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू किया गया है। किसी गरीब परिवार के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। समय से सीएचसी पर परामर्श लेकर सुविधा का लाभ ले सकते है। यहां पर ब्लड की कमी होने पर ब्लड और जांच की सुविधा भी मिलेगा।

इस मौके पर वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव,डा. अमृता,स्टाफ नर्स सारिका, प्रदीप आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ