धानापुर में हेल्थ ATM मशीन बनी शो पीस
एक साल से फांक रही है धूल, जिम्मेदार बने बेपरवाह
मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच
चन्दौली,धानापुर ।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग एक वर्ष पूर्व मरीजों के खून की जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन टेस्ट स्ट्रिप के अभाव में धूल फांक रही है।पांच लाख रुपये की लागत से लगी हेल्थ एटीएम अधिकारियों की उदासीनता के कारण शो पीस बनकर रह गई है।।मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
बताते चलें कि हेल्थ एटीएम में आधुनिक तकनीक वाली मशीनों के जरिए लोग निःशुल्क बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा, वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की जांच करा सकेंगे।
बॉडी स्क्रीनिंग के लिए कुल 16 तरह की जांच तत्काल हो सकेंगी। लेकिन मशीन का उपयोग न होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही हैं। मशीन के संचालन के लिए किसी कर्मचारी को प्रशिक्षित नहीं किया गया है। जिससे इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश प्रसाद ने बताया कि टेस्ट स्ट्रिप नहीं होने और इसके लिए कोई बजट मिलने से हेल्थ एटीएम से जांच नही हो रही है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।