आरपीएफ जवानों के हत्या में आठ और अभियुक्तों की पुलिस को तलाश

पुलिस के मुताबिक तेरह शराबियों ने मिलकर की थी हत्या

अभी तक पांच अभियुक्तों की हों चुकी है गिरफ्तारी 

चंदौली,डीडीयू नगर। आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। एसटीएफ लखनऊ के अनुसार अभी और आठ अभियुक्त इस हत्या में शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जवानों के हत्याकांड में 13 शराब माफियाओं का नाम प्रकाश में आया है। 

बता दें कि 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर के बीच देवकली और बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के शब मिले थे।

मामले में मृतक जवान जावेद खान के भाई के शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में शराब तस्करों के संलिप्तता का पता चला था पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों की पहचान की थी जिसमें 27 अगस्त को चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पांचवें आरोपी रवि कुमार कहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गहमर थाना के प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी रवि कुमार कहार को 0पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर से पटना जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा