कीनाराम मेले में सजी झूला चरखी सहित सैकड़ो रंग बिरंगी दुकाने

01से 03 सितम्बर तक होगा किनाराम मेले का आयोजन  

चंदौली,चहनियां। विकास खण्ड के रामगढ़ स्थित संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम का 425 वां जन्मोत्सव 1 से 3 सितंबर को मनाया जायेगा। जिसके उपलक्ष्य में विशाल मेले का आयोजन विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया है । मेले में विभिन्न प्रकार की दुकान सजाई गई है।

फोटो -बच्चों को आकर्षित करता हुआ झूला 

मेले में बच्चों को आकर्षित करने के लिए झूला चरखी,श्रृंगार,मिष्ठान व अन्य खेल कूद की चीजों से मेले को गुलजार बनाने में मठ प्रबंधन, क्षेत्रीय तथा रामगढ़ की जनता जी जान लगा दी है।

मेले में दूर दराज से हजारो की संख्या में आई रंग बिरंगे दुकाने एक सप्ताह पूर्व से सज कर मेले की रौनक बढ़ा रही है । वही दूसरी तरफ मेले में झूला ,चरखी ब्रेक डांस,नाव झूला ,उछल कूद,रिम्मी झिम्मी आदि कई तरीको के मनोरंजन के साधन मेले में चार चांद लगा रहे है।

 मेला शुरू होने से एक माह पूर्व कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह,प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, क्रीं कुंड वाराणसी महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ,मठ व्यवस्थापक अशोक सिंह ,धनञ्जय सिंह आदि द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही थी ।

वहीं बीते दिनों जिलाधिकारी चन्दौली द्वारा पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सकलडीहा,,सीओ सकलडीहा,बलुआ थाना प्रभारी ,वीडियो चहनिया ,स्वास्थ विभाग,बिजली विभाग,जलनिगम आपूर्ति विभाग के आलाधिकारियों को मठ में बैठक करके निर्देशित किया कि बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव व विशाल मेले तथा अंदर व बाहर दिन व रात में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा