चंदौली पुलिस ने 166 वाहनों का किया चालान, 1.81लाख का लगाया जुर्माना

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत निरंतर जारी है वाहन चेकिंग अभियान 

चंदौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस विभाग की तरफ से निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को यातायात नियमों का उल्ल्घन करने पर 139 वाहनों का चालान किया गया। वहीं चालान किए गए वाहनों से 1.81 लाख रुपये जुर्माना वसूला जायेगा। 

फोटो : वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस टीम 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार को भी टीम ने अभियान चलाकर बिना साइलेंसर, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट, तीन सवारी नाबालिग के वाहन चलाने व मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों का चालान किया। साथ ही जुर्माना भी वसूल किया। वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरुक भी किया। 

इस दौरान यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। इसलिए नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करना चाहिए व अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए। वाहनों को ओवर लोड व तेज गति से नहीं चलाना चाहिए। इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।