चंदौली, जनपद के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रखी है. इसी क्रम में सकलडीहा कोतवाली के पुलिस चौकी डेढ़ावल अंतर्गत खोर गांव की दलित बस्ती से मनीश उर्फ विट्टू सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम खोर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाया गया जहां उसके विरुद्ध मु0अ0सं0-158/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.
पुलिस के अनुसार डेढ़ावल चौकी की पुलिस को खोर के ग्रामवासियों ने सूचना दिया कि उसके यहां उसी गांव का एक मनबढ़ व्यक्ति पकड़ कर रखा गया है जो साथ में अवैध तमंचा लिया है. जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है. जिसपर देर न करते हुए पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तारी की गई और तलाशी के करने पर उसके पास से अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है.
सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डेढावल उ0नि0 सुरेश प्रकाश सिंह,.हे0का0 मुकेश कुमार,का0 अभिलाष यादव पुलिस चौकी डेढावल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे हैं।