आरपीएफ के दो जवानो की कत्ल में था वांटेड
मरने से पहले पुलिस पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
गाजीपुर, जनपद के थाना दिलदारनगर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गोपालपुर में मंगलवार की रात यूपी STF नोएडा यूनिट, जीआरपी दिलदारनगर और गहमर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में आरपीएफ जवानों का हत्यारा मोहम्मद ज़ाहिद उर्फ सोनू मारा गया.पुलिस के अनुसार यह बदमाश 19/20 अगस्त की रात को हुए दो आरपीएफ जवानों ज़ावेद ख़ान और प्रमोद कुमार की हत्या के मामले में वांछित था. जिसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था.
मुठभेड़ के दौरान ज़ाहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की.जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.जिसमें ज़ाहिद घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान ज़ाहिद के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और एक बैग अवैध देशी शराब बरामद की गई. ज़ाहिद पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी जैसे कई मामले दर्ज थे. उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
कई मामलों में दर्ज थे मुकदमें
जाहिद 20 अगस्त को हुए आरपीएफ सिपाहियों जावेद और प्रमोद की हत्या का मुख्य आरोपी था. पुलिस उसकी तलाश में थी. इस मामले में एसपी ईरज राजा ने मीडिया को इस एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया STF की नोएडा यूनिट, जीआरपी दिलदारनगर और गाजीपुर पुलिस की टीम ने जॉइंट कार्रवाई की है. बदमाश जाहिद पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था. वह अगस्त में हुए आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या का मास्टरमांइड था. इस पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं।