चंदौली,धानापुर। थाना क्षेत्र के भदाहूं गांव निवासी 45 वर्षीय जय सिंह मौर्य की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। वे इन्वर्टर बनवाकर सकलडीहा से वापस लौटकर घर आ रहें थे कि आवाजापुर गांव स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर से टकरा गए। आनन-फानन में लोगों ने जय सिंह को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए, जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं इलाज के लिए रास्ते में जाते समय ही जय सिंह ने दम तोड दिया। मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनाम बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया और अग्रिम कार्यवाई में जूट गई।
बताते चले की भदाहू निवासी जमुना मौर्य के बड़े बेटे जय सिंह मौर्या वर्ष सूरत (गुजरात) मे ट्रक ड्राइवर थे। पिछले दो माह से वो छुट्टी लेकर अपने गांव भदाहू मे रहते थे। अचानक घर का इन्वर्टर खराब हो गया जिसे लेकर वो सकलडीहा बाजार मे बनवाने चले गये। इन्वर्टर को बनवा कर जब वो वापस आ रहे थे तभी आवाजापुर शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के समीप तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमे बाइक सवार जय सिंह को काफी चोट लग गयी।
आनन फानन मे गांव घर के लोग उनको लेकर धानापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचे. यहा डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिये। रास्ते मे जाते समय जय सिंह मौर्य की मृत्यु हो गयी। मृतक की माँ देवमुनी देवी व पत्नी शशिकाला मौर्या का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मुख्य अग्नि मृतक का बड़ा बेटा अमित मौर्या ने दिया।