चंदौली, जनपद के थाना अलीनगर में बीते दिनों बकरियां चोरी करने का मामला प्रकाश में आया था. वादी भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चोरी में वांछित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर जैसे मामले भी दर्ज है.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की सख्ती से नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाई कर रही है जिसके क्रम में बकरी चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य गैंगस्टर एक्ट में वांछित अरविन्द मुसहर पुत्र मुन्ना मुसहर निवासी चकिया थाना स्थानीय उम्र 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सकलडीहा तिराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया. उक्त के विरुद्ध जनपद के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा,निरीक्षक अपराध रमेश कुमार यादव, का0 अनिल कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।