स्वच्छता के दैनिक आदतों और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बदलाव पर चर्चा
स्वभाव एवं संस्कार मे बदलाव हो स्वच्छ भारत की संकल्पना में बाधक- कैप्टन लालबिहारी
चंदौली, धानापुर, क्षेत्र के शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज में 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के निर्देश पर एनसीसी कैडेटों के लिए गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती पर "स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता विषयक" एक दिवसीय स्वच्छता सेमिनार का बुधवार को आयोजन किया गया. जिसमें कैडेटों को स्वच्छता के बदलते हुए दृष्टिकोण के दैनिक आदतों और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बदलाव पर चर्चा किया गया.
फोटो : शहीदगांव इंटर कॉलेज में आयोजित स्वच्छता सेमीनार पर एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद
कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि आज वर्तमान समय में कहीं न कहीं लोगों के स्वभाव एवं संस्कार में गलत तरीके से बदलाव हो रहे है, जो एक स्वच्छ भारत की संकल्पना में बाधक सिद्ध हो रहा है.भाग दौड़ की जिन्दगी और आगे बढ़ने की जिज्ञासा मे मनुष्य स्वभाव और संस्कार को भूलता जा रहा है. भारतीय संस्कार का दुनिया में एक पहचान है जो किसी देश में नहीं पाया जाता है. हम सभी की ज़िम्मेदारी बनती है कि अपनी संस्कृति और संस्कार को बनाए रखना जरुरी है.
इस अवसर पर संतोष कुमार, रामकेश यादव , आशुतोष सिंह, अरविंद निषाद, दुर्गेश सिंह, धन्नजय एवं विद्यालय के समस्त कैडेट्स उपस्थित रहे।