सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी
चंदौली,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के निर्देश पर जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ, एवं जिला विधिक सचिव विकास वर्मा के नेतृत्व में जनपद के पीएलवी सदस्यों ने स्वच्छताl ही सेवा 2024 अभियान के "स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" थीम के अन्तर्गत मंगलवार को सदर पुलिस चौकी सहित ओवर ब्रिज के आसपास स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. वहीं स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" अन्तर्गत संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
इस दौरान पीएलवी सदस्यों ने बताया कि बाजारों में सार्वजनिक उपक्रमों में सबसे गंदे ब्लैक रपॉट की पहचान करना, दौड साईक्लाथान और मैराथन आयोजित किया जाना, स्कूली बच्चों के साथ शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में कविता, निबंध, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित करना तथा युवाओं को सम्मिलित करने और जागकरूता फैलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित नारे लेखन, प्रश्नोत्तरी और जिंगल प्रतियोगिताएं आयोजित करना, वन नेशन राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन योजनाएं आधार कार्ड, एसबीएम (जी०) परिसंपत्तियों जैसे अपशिष्ट संग्रह वाहन, अपशिष्ट प्रसंस्करण संयत्र स्थल और आस-पास के क्षेत्रों आदि का नवीनीकरण, मरम्मत, पेंटिंग और रख-रखाव, समुदायिक और सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की सफाई, रंगाई ,पेटिंग, केयर टेकर का नाम व मोचाईल नम्बर अकिंत करना, सामुदायिक शौचालय के खुलने व बन्द होने का समय अंकित करना. सफाई कार्य में लगाये गये श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सफाई मित्रों के लिये स्वास्थ्य देखभाल उपचार केन्द्र कैम्पों को राज्य/केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से आयोजित कराया जायेगा.
इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा के लिये आयुष्मान भारत एवं पीएम जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), टीकाकरण के लिए मिशन इन्द्रधनुष योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (पी०एम०ए०वाई), गैस कनेक्शन के लिए पी०एम० उज्जवला योजना, लोन/ऋण आदि के लिए स्वच्छता उद्यमी योजना (एस०यू०वाई०) और बैंक वित्त पोषण लिंकेज व पीएम जनधन योजनाओं के माध्यम से जन समुदाय को लाभान्वित किया जाना है.