राष्ट्रीय एकीकरण में अहम योगदान के लिए जाने जायेंगे लौह पुरुष-अरुण रत्नाकर

शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय एकता की ली गई शपथ

रन फॉर यूनिटी ,भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

चंदौली, 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार।भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न ‘लौहपुरुष’ कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में मंगलवार को हर्षौल्लास के साथ मनाई गयी. वहीं राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ, रन फॉर यूनिटी ,भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.

फोटो नं 1: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में लौह पुरुष के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रभारी शिक्षक अरुण रत्नाकर व अन्य 

प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुजरात के नाडियाड में जन्में सरदार पटेल भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और भारत के प्रथम गृह मंत्री थे. उन्होंने देश की आजादी में जितना योगदान दिया, उससे कहीं ज्यादा योगदान आजाद भारत को एक सूत्र में बांधने में किया था.

फोटो नं 2 : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में 
लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे 

स्वतंत्र भारत में देशी रियसतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया.इसलिए उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.उनका प्रसिद्ध नारा था, "एक भारत, श्रेष्ठ भारत". इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, मृत्युंजय सहित अन्य उपस्थित रहे.