चन्दौली धानापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को निःशुल्क चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 155 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया. शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर का आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक हैं जो इलाज कराने में सक्षम नहीं है, सरकार ऐसे शिविर के माध्यम से गांव गांव पहुंचने का प्रयास कर रही है.
शिविर में जिला से आए मनोचिकित्सक डॉ नीतेश सिंह ने बताया कि शिविर में ऐसे मरीजों की काउंसिल की जा रही है जिन्हें अत्यधिक नींद आना, तनाव, उलझन, घबड़ाहट, बेचैनी, चिंता, बेवजह शक करना, जीवन के प्रति निराशा, आत्महत्या का विचार आना, भूत प्रेत का भ्रम होना जैसे लोगों को उचित परामर्श के साथ दवा दी जा रही है.
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा अमरनाथ सिंह, डा सौरभ जायसवाल, डा संदीप कुमार, शशांक, विनय कुमार, अन्नू सिंह, विमल सिंह दादा, शाहआलम, डा सौरभ, डा अजय कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे.