पूर्वांचल स्टूडेंट्स फाउंडेशन ने कंबल वितरण और निःशुल्क मेडिकल कैंप का किया आयोजन

चंदौली, पूर्वांचल स्टूडेंट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में कम्बल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन ग्राम सभा परासी खुर्द में किया गया. जिसमे हजार से अधिक जरूरत मंदो को कंबल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आयुष्मान कार्ड, जांच और दवा वितरण किया गया. 

जिसमे मुख्य अतिथि विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने कहा की यह नेक कार्य हैं. ऐसे कार्य सभी को करने चाहिए.पूर्वांचल स्टूडेंट्स फाउंडेशन को बधाई दिया.



विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चंदौली आईपीएस आदित्य लांघे ने कहा की युवाओं को ऐसे ही हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य करना चाहियें, साथ ही सभी से हेलमेट पहन कर चलने के लिए अपील किया.



अतिथि पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अनिल तिवारी ने ऐसे ही कार्य आगे करने के लिए शुभकामनायें दिया. कहा की आज के समय में युवा इन सब से दूर हो रहा हैं. वही कहा कि युवाओं द्वारा विशाल सामजिक कार्य को देखकर अन्य युवाओं को भी ऊर्जा लेना चाहिए.

कार्यक्रम के सयोजक, शिवम तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की पूर्वांचल स्टूडेंट्स फाउंडेशन, पूर्वांचल के सभी जिलों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहा हैं. 

इस दौरान प्रमुख रुप से डॉ. विवेक सिंह, डॉक्टर ममता राय, हरेराम पांडेय, पंकज मिश्रा, आशीष पाठक, विवेक द्विवेदी,प्रतीक पांडेय, नवीन शर्मा, प्रियांशु तिवारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालक छात्र नेता आशुतोष तिवारी हर्षित और अध्यक्षता पूर्वांचल स्टूडेंट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष शशि शेखर सिंह ने किया.