कूड़ा करकट का लगा अंबार, जनप्रतिनिधि बने अंजान
इस खेल मैदान पर राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव,लालू यादव कर चुके हैं जनसभा
चंदौली, जनपद के सकलडीहा इंटर कालेज के खेल मैदान में बरसात और नाबदान का पानी बीते छह माह से भरा हुआ है। जिसके कारण कॉलेज के एनसीसी, स्काउट गाइड और सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग के अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान, सचिव और जनपतिनिधी अनजान बने हुए है. जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
खेल मैदान में नाबदान का पानी व कूड़ा करकट का अंबार होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने युवाओं व छात्रों की समस्या को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है.
सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल ग्राउंड आसपास के कई गांवों का सबसे बड़ा खेल ग्राउंड है। यहां पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव,लालू यादव आदि राष्ट्रीय नेताओं की जनसभा भी पूर्व में हुई थी.
बीते 6 माह से बरसात के पानी से भर जाने से खेल मैदान झील में तब्दील हो गया था। अब बरसात का पानी तो दूर नाबदान का पानी गिरने से खेल मैदान अपने बदहाली पर आंशू बहा रहा है. यही नही विद्यद्यालय के एनसीसी कैडेटों को परेड व भर्ती के लिये चंदौली जाना पड़ता है. स्काउट गाइड, सेना व पुलिस में भर्ती के लिये युवाओं को तैयारी करने में काफी समस्या हो रही है. खेल ग्राउंड को लेकर जनप्रतिनिधि भी अनजान बने हुए है.
जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दिये तो आगामी 29 नवंबर को ग्रामीणो के साथ अधिकारियो का घेरांव किया जायेगा.