05 औद्योगिक इकाईयों एवं उनके गोदामों पर छापेमारी

सख्त निर्देश: अबैध रूप से उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध पकड़े जाने पर होगी सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही* जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव 

चंदौली। उ०प्र०, शासन लखनऊ के निर्देश पर जनपद में स्थापित औद्योगिक संस्था जैसे-कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबून, पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवूड, लेमिन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड के निर्माण में प्रयोग किये जा रहे अनुदानित यूरिया की जांच कर अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने पर सम्बन्धित फर्मों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु आज जिला कृषि अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग द्वारा संयुक्त छापे की कार्यवाही की गयी.

टीम का गठन जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव एवं डा० पूजा त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए तथा के उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव द्वारा छापे के दौरान कुल 05 औद्योगिक इकाईयों एवं उनके गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया.

परीक्षण हेतु टेक्निकल ग्रेड यूरिया का 02 नमूना सग्रहीत किया गया. जनपद चन्दौली में औद्योगिक इकाईयों पर पर अनुदानित यूरिया का उपयोग जनपद के उत्पादों के विर्निमाण में किया जाना नही पाया गया.

जनपद के समस्त औद्योगिक संस्था जैसे-कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबून पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवूड, लेमिन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड के निर्माण के प्रोपराइटर को निर्देशित किया जाता है कि जिन भी उत्पाद में यूरिया का प्रयोग किया जाता है, उसमें अनुदानित यूरिया का प्रयोग कदापि न करें अन्यथा निरीक्षण / परीक्षण में यह पाया जाता है कि आप द्वारा अनुदानित यूरिया का प्रयोग किया जा रहा है तो नियमानुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी.

 अबैध रूप से उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा. वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है. जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा