क्रॉस कंट्री रेस में बच्चे पुरस्कृत

चंदौली। खेल निदेशालय उ०प्र० के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, चन्दौली द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2025 को गणतन्त्र दिवस शुभ अवसर पर क्रास कण्ट्री रेस (पुरुष वर्ग 05 किमी० एवं महिला वर्ग 03 किमी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

 गणतन्त्र दिवस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री डॉ० हर्षिका सिंह, उपजिलाधिकारी, सदर, चन्दौली द्वारा प्रातः 10:15 बजे क्रास कण्ट्री रेस (पुरूष वर्ग 05 किमी० एवं महिला वर्ग 03 किमी०) को जिलाधिकारी आवास से हरी झण्डी दिखाया गया. यह क्रास कण्ट्री रेस जिलाधिकारी आवास से प्रारम्भ होकर पुरूष वर्ग का सकलडीहा मार्ग पर बरथरा नहर तक एवं महिला वर्ग का फगुईया नहर से वापस पुनः जिलाधिकारी आवास पर समाप्त हुआ.

उक्त प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग प्रथम स्थान से छठे स्थान क्रमशः बालेश्वर बिन्द, दिलीप कुमार, सतेन्द्र कुमार, नितेश यादव आशीष कुमार व गौतम यादव तथा महिला वर्ग प्रथम स्थान से छठे स्थान क्रमशः सुमन तिवारी, आँचल, रागनी कुमारी, पुष्पा, प्रिया मौर्या व अनिता को सुश्री डॉ० हर्षिका सिंह, उपजिलाधिकारी, सदर, चन्दौली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा