सकलडीहा में मीना बाजार लगने से दिनभर लगा रहता है लंबा जाम- कृष्णा सेठ

कहा, टैक्स भरते हैं व्यापारी और ठेले व स्टॉल लगाने वाले लेते हैं फायदा 

चंदौली। जिले के सकलडीहा बाजार में प्रत्येक रविवार को मीना बाजार लगने से दिनभर लंबा जाम लगा रहा है. जिसके वजह से पूर्व में कई मौतें भी हो चुकी है. मीना बाजार को अन्यत्र कहीं सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली को पत्रक सौंपा.

सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से मिलकर एक पत्रक सौंपा और कहा कि सकलडीहा में मीना बाजार बिना किसी अनुमति के लगती है. जिसके वजह से तिराहे पर पूरे दिन लंबा जाम की स्थिति बनी रहती है और भगदड़ जैसी किसी बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता है. साथ ही शरारती तत्वों का आना जाना लगे रहने से बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार होने का डर सताता है. बाजार के सभी व्यापारी रजिस्टर्ड हैं और टैक्स भी भरते हैं. परन्तु इसका फायदा कई बाहर से आए ठेले वाले और स्टॉल लगाने वाले को मिलता है जिसका व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

 व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा को पूर्व में पत्रक सौंपकर अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
जिस कारण से आज हम लोग अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली को पत्रक सौंपकर मीना बाजार को अन्यत्र किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग किया है.

इस दौरान विनोद गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता, हरेराम रस्तोगी, करण रस्तोगी, बरकत अली, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, गौरव जायसवाल, अनील कुमार, प्यारेलाल, मो. कैफ , राजेश कनौजिया, समीर अहमद, रंजीत, राजीव, सोहन,सत्येंद्र, वीरेंद्र, नौशाद, मदन हिमांशू, दीनानाथ, संजय, सन्तोष, रितेश सहित पांच दर्जन से अधिक व्यापारीगण रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा