गांधीजी की पुण्य तिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मना

अधिकारियो एवं कुष्ठ रोग मुक्त लोगों के साथ खेला जाएगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच, उनका मनोबल बढ़ा कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा -सुरेंद्र सिंह 

चन्दौली 30 जनवरी 2025। अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह (वि०रा०) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गांधीजी की पुण्य तिथि को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2025 के अन्तर्गत शपथ आइए मिलकर जागरूकता फैलाये,*भ्रांतियों को दूर भगाए,कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाय दिलायी गयी.

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वाई0 के0 राय, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ० रमेश प्रसाद द्वारा कुष्ठ रोग विषय पर कारण, लक्षण
निवारण इत्यादि पर विस्तृत प्रकाश डाला गया एवं यह भी बताया गया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2025 दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक जनपद के समस्त प्रा०स्वास्थ्य केंद्र, सामु0 स्वास्थ्य केंद्र, अति० प्रा० स्वास्थ्य केंद्र, ए0एन0एम0 सेंटर, सी0एच0ओ0 सेंटर, समस्त विद्यालय, कालेज, नगरीय पंचायत समस्त ग्राम सभा इत्यादि स्थानों पर कुष्ठ विषयक प्रश्नोतरी इत्यादि सामग्री के साथ गतिविधि की
जानी है.

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभाओं में बैठक का आयोजन करके लोगो को जागरूक करे उनको उपचार ना कराने के दुष्परिणाम को भी बताए तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित हो. उन्होंने बताया कि दिनांक 02 फरवरी को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज, चन्दौली में फ्रेंडली क्रिकेट मैच जिला स्तरीय अधिकारियो एवं कुष्ठ रोग मुक्त रोगियों के साथ मैच खेल कर उनके मनोबल को बढ़ाते हुवे सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुवे उनको समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा ताकि वे भी समाज में खुल कर सामान्य नागरिकों की तरह अपना जीवन बेहतर तरीके से यापन कर सके.

इस दौरान उप जिलाधिकारी विकास मित्तल सहित अन्य संबंधित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा